*जय श्री राम*
*सोमवार, 14 अप्रैल 2025 के मुख्य समाचार*
🔸सारे टैरिफ वापस ले लो, अकड़ दिखाने के बाद अब US के सामने गिड़गिड़ाने लगा चीन
🔸शेख हसीना और बच्चों को तत्काल अरेस्ट करो, बांग्लदेशी कोर्ट ने जारी कर दिया वारंट
🔸यह देख कांपेगा दुश्मन! भारत ने बनाया लेजर हथियार, हवा में मार गिराएगा मिसाइल और ड्रोन
🔸दिल्ली में 55 लाख से ज्यादा गाड़ियां डी-रजिस्टर्ड... चलते हुए मिली तो एक्शन, पार्किंग-फ्यूल पर भी लगेगा बैन
🔸वक्फ कानून पर बंगाल में हिंसा:धुलियान से 500 लोगों का पलायन, मालदा के स्कूल में शरण ली; आरोप- घर जलाए, पानी में जहर मिलाया
🔸मारे गए जैश आतंकियों के पास से पाकिस्तानी सामान बरामद:M4 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार मिले
🔸संविधान संशोधन सुप्रीम कोर्ट करेगा तो सदन क्या करेंगे:केरल के राज्यपाल बोले- संविधान में बिल पर निर्णय लेने की समय सीमा नहीं
🔸मुर्शिदाबाद और मालदा में हालात खराब, ममता सरकार हिंसा रोकने में पूरी तरह से फेल : अजय आलोक
🔸भारत की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों की मार्केट कैप 84,559 करोड़ रुपये बढ़ी, एचयूएल रही सबसे आगे
🔸झारखंड के सरकारी स्कूलों के 12 हजार शिक्षकों का घटेगा वेतन, 20 साल बाद टूटी वित्त विभाग की नींद
🔸बिहार चुनाव को कांग्रेस ने बनाया नाक का सवाल, राहुल और पायलट के बाद खरगे भरेंगे हुंकार, दो जिलों में करेंगे रैली
🔸मुर्शिदाबाद हिंसा में 500 हिंदू परिवारों का पलायन, BSF पर फायरिंग, 200 घर जलाने का दावा; BJP ने AFSPA की मांग की
🔸Mayawati: भतीजे के प्यार में पिघली ‘बुआ’, आकाश आनंद की हुई घर वापसी, उत्तराधिकारी पर भी किया ट्वीट
🔸Trump ने फिर मारा यू-टर्न; स्मार्टफोन, कंप्यूटर पर अलग से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन
🔸700 सीसीटीवी खंगालने के बाद बेंगलुरु में यौन उत्पीड़न आरोपी पादरी केरल से गिरफ्तार, मंत्री के बयान पर मचा सियासी घमासान
🔸दिल्ली: नवजात बच्चों की तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, अमीरों को 5 से 10 लाख में बेचे जाते थे मासूम
🔸नायब सिंह सैनी ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन! बोले- सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार चुनाव
🔹दिल्ली को हराने वाली पहली टीम बनी MI, रन-आउट की अजीबोगरीब हैट्रिक लगाकर 12 रनों से जीता मैच
🔹RR vs RCB, IPL 2025 : साल्ट और कोहली के अर्धशतक, बेंगलुरु ने राजस्थान को उन्हीं के घर में हराया
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
जय हो🙏
*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*सोमवार 14 अप्रैल 2025*
*!! डॉ- बाबासाहेब आंबेडकर जयंती!!*
*===============================*
*1* हरियाणा में PM मोदी की आज 2 रैलियां, प्रदेश के पहले एयरपोर्ट, थर्मल प्लांट समेत 5 प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे; हिसार-अयोध्या फ्लाइट रवाना करेंगे
*2* शाह बोले- सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंप चलाएंगी, गैस बांटेंगी, भोपाल में कहा- एमपी में काफी संभावनाएं; सांची और NDDB के बीच MoU
*3* केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को गेहूं और अन्य फसलों की उपज की खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि देश में अब तक अनुमानित 32 मिलियन हेक्टेयर के कुल गेहूं क्षेत्र का 38 प्रतिशत हिस्सा काटा जा चुका है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई की स्थिति बेहतर है
*4* राष्ट्रपति ने दी आंबेडकर जयंती की बधाई, कहा- उनका योगदान युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दे रहा
*5* तमिलनाडु गवर्नर के जय श्री राम नारे पर हंगामा, विपक्ष ने की पद से हटाने की मांग, कहा- संवैधानिक पद पर बैठे हैं धार्मिक नेता नहीं
*6* दिल्ली में अब कोई नहीं सोएगा भूखा पेट, रेखा सरकार शुरू करने जा रही है 100 अटल कैंटीन; मात्र 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन
*7* कर्नाटक में हैवानियत! 5 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद हत्या,आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
*8* आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मरे, 7 गंभीर रूप से घायल; इंसानी गलती की वजह से आग लगी थी
*9* बेंगलुरु ने राजस्थान को 9 विकेट से हराया, कोहली ने 100वीं टी-20 फिफ्टी लगाई; सॉल्ट ने 65, यशस्वी ने 75 रन बनाए
*10* मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी
*11* अमेरिकी सरकार का विदेशी नागरिकों को अल्टीमेटम, 30 दिन से ज्यादा रहना है तो रजिस्ट्रेशन कराओ, नहीं तो जुर्माना और जेल दोनों होगी
*12* मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 22 राज्यों आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में हीटवेव की आशंका; 46 डिग्री के पार जा सकता है पारा
*===============================*
