Rewari: सुभाष अग्रवाल बने गोकल बाजार सेंटर एसोसिएशन के प्रधान
रेवाड़ी शहर के गोकल बाजार सेंटर एसोसिएशन की एक बैठक निजी रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में बाजार की मूलभूत समस्याओं को लेकर विचार विमर्श के साथ एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
एसोसिएशन की तरफ से सुभाष अग्रवाल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
इसके अतिरिक्त गिरीश भालिया को उप-प्रधान, ललित भालिया को सचिव, नितिन शर्मा को सहसचिव, पवन सिंघल को कोषाध्यक्ष व कुलदीप पसरिजा को प्रेस सचिव चुना गया।
इसी क्रम में राजेंद्र रुस्तगी, किशन चौधरी, अमित अग्रवाल, प्रमोद डाटा, अंकित अग्रवाल, जयभगवान, अंकुर अग्रवाल नवीन मित्तल, विष्णु कुमार, भोला राम, सुनील वर्मा, दिनेश भालिया, विनोद कुमार जैन, सुरेश वर्मा व सुनील मित्तल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

