1. 400 मीटर दौड़ में रेनू ने मारी बाजी...
24 Daily Update:- राजकीय महिला महाविद्यालय की 36वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर अतिथि पहुंचे एसडीएम रमित यादव ने किया।
प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह व उप प्राचार्य डॉ. यशपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
एसडीएम रमित यादव ने छात्राओं की हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा की छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लें।
प्राचार्य आरपी सिंह ने छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर खेल प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में रेनू प्रथम, द्वितीय दिव्या व तृतीय स्थान पर भारती रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम रेनू, द्वितीय दिव्या व तृतीय प्रिया रही।
इसके अलावा क्षेपन में प्रथम स्थान प्रिया, द्वितीय नेहा व तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंच संचालन डॉ. ममता व डॉ. पारुल गुप्ता ने किया। प्रतियोगिताएं डॉ. हंसराज व डॉ. मुकेश ने संपन्न कराई।
इस दौरान नितिन मूंजाल, नीरज मेहता ने सभी श्रेणियों में विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया
2. महेंद्रगढ़ जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप...
महेंद्रगढ़ के जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में वीरवार सुबह 11:30 बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की।
टीम फिलहाल फाइलों की जांच में जुटी हुई है। इस छापेमारी के कारण विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
3. रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट; अधिकतम तापमान में हल्का इजाफा...
सोनीपत में रात में शीतलहर से ठंड बढ़ गई, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे किसानों को फायदा होगा।
हरियाणा में वीरवार को मौसम साफ रहेगा, हालांकि बुधवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जींद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आद्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंड के बावजूद धुंध से राहत मिलने की संभावना है।
हरियाणा में वीरवार को मौसम साफ रहेगा, हालांकि बुधवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जींद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आद्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंड के बावजूद धुंध से राहत मिलने की संभावना है।
11 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है, जिसके तहत धुंध का असर कम होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। दस जनवरी से रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान में वृद्धि होगी। ठंड के साथ धुंध और कोहरा भी देखा जा सकता है।
भिवानी में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। नारनौल में सुबह से ही धूप निकली हुई है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 11 से 13 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। आज न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया।
कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम होकर मात्र 5 मीटर रह गई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है, शीतलहर के चलते लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। वहीं, झज्जर में लगातार दूसरे दिन धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत में रात में शीतलहर से ठंड बढ़ गई, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे किसानों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने 10 जनवरी से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे 12 जनवरी तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।
हिसार में लगातार तीसरे मौसम रहा साफ, धूप निकली...
हिसार में लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहा और सुबह जल्दी ही तेज धूप निकल आई जिससे लोगों को सुबह के समय ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ से ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां नहीं हुई।
इस कारण से वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद जैसे ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हुई तो रात के तापमान में गिरावट आने लगी, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 20.0 डिग्री से ऊपर रहा।

